Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka

नीट पेपर लीक, महंगाई और जर्जर सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी शाहजहाँपुर। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष चौधरी राम कुमार भोजवाल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता खिरनीबाग चौराहे के पास एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नीट परीक्षा पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस की बढ़ी कीमतों, जर्जर सड़कों तथा कथित फर्जी टोल संचालन समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्व सिंह को सौंपा।महानगर अध्यक्ष चौधरी राम कुमार भोजवाल ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक होने से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर छात्रों को न्याय दिलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के बढ़ते दामों ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है।ज्ञापन में शाहजहाँपुर महानगर की जर्जर सड़कों की समस्या भी उठाई गई। सपा नेताओं ने कहा कि जगह-जगह गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शाहजहाँपुर-पुवायां मार्ग पर सिधौली के पास महानंदपुर गांव के निकट टोल संचालन की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई।इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी जनता को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Samajwadi Party Tanveer Khan Chaudhary Ram Kumar Bhojwal

MORE NEWS

छात्राएं महापौर से मिलकर बोली-सरकार न्याय दो, बहुत धमकियां मिल रहीं 

शाहजहांपुर -मेडिकल कालेज में छात्रा के साथ मारपीट मामला, छात्राओं ने भाजपा महापौर अर्चना वर्मा से मिलकर लगाई न्याय की गुहार, बोली-बहुत धमकियां मिल रहीं, सीएम से भी गुहार लगाई। बोली- दो दिन से एफआईआर दर्ज नहीं हुई जबकि मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।

वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से भी तहरीर दी गयी थी, जिसमें मरीज की जान की जान जोखिम में डालने और मारपीट का आरोप लगाया है।

सीओ सिटी ने बताया कि दोनो तहरीरों के आधार पर जांच की जा रही है।

छात्राएं महापौर से मिलकर बोली-सरकार न्याय दो, बहुत धमकियां मिल रहीं शाहजहांपुर -मेडिकल कालेज में छात्रा के साथ मारपीट मामला, छात्राओं ने भाजपा महापौर अर्चना वर्मा से मिलकर लगाई न्याय की गुहार, बोली-बहुत धमकियां मिल रहीं, सीएम से भी गुहार लगाई। बोली- दो दिन से एफआईआर दर्ज नहीं हुई जबकि मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से भी तहरीर दी गयी थी, जिसमें मरीज की जान की जान जोखिम में डालने और मारपीट का आरोप लगाया है। सीओ सिटी ने बताया कि दोनो तहरीरों के आधार पर जांच की जा रही है।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 19, 2026

शाहजहांपुर में भाजपा सांसद अरुण ने आवास पर आये क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर सभी की जनसमस्याओं को सुना। जल्द निस्तारण का का दिया आश्वासन।
Arun Kumar Sagar

शाहजहांपुर में भाजपा सांसद अरुण ने आवास पर आये क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर सभी की जनसमस्याओं को सुना। जल्द निस्तारण का का दिया आश्वासन। Arun Kumar Sagar

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 19, 2026

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापक संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की गई 

शाहजहांपुर - चेकिंग अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई। वाहन चालकों के आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान एवं गतिविधियों का सत्यापन किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, अपने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा यूपी-112 को देने के लिए जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव एवं विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। 

जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे सघन चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापक संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की गई शाहजहांपुर - चेकिंग अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई। वाहन चालकों के आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान एवं गतिविधियों का सत्यापन किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, अपने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा यूपी-112 को देने के लिए जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव एवं विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे सघन चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 19, 2026