Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
asifalishahjahanpur
Previous slide
Next slide
24 घंटे में 305 मिलियन व्यूज, इतने बड़े मामले को उठाने के लिए बहुत बहुत ध्यान, शायद आप न दिखाते तो ये व्यूज वाला मामला तो किसी को पता ही न चला पाता। एक बार फिर से ये जानकारी देने के लिए चैनल साहब आपका बहुत बहुत शुक्रिया।
Shahjahanpur, Shahjahanpur
| Jul 26, 2026
MORE NEWS
, प्रियंका वर्मा पुत्री, श्री अवधेश वर्मा, पूर्व मंत्री,136 ददरौल विधानसभा दिनांक 25.07.2026 को छात्रों के उज्ज्वल भविष्य एवं शिक्षा नीति में सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर पहुँची। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से अत्यंत प्रसन्नता हुई। यह छात्रों के संघर्ष और लोकतांत्रिक आवाज़ की एक महत्वपूर्ण जीत है। आशा है कि नई शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी और शिक्षा में आवश्यक सुधार शीघ्र लागू किए जाएंगे।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 26, 2026
*वित्तमंत्री-सांसद के दखल पर रामलीला दीवार मरम्मत शुरू* *तीन दिन से चल रहा धरना समाप्त, डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश* शाहजहांपुर में रविवार दोपहर एक बजे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा सांसद अरुण सागर के हस्तक्षेप के बाद रामलीला मैदान की टूटी दीवार की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। तीन दिन से चल रहा व्यापारियों और रामलीला कमेटी के सदस्यों का धरना समाप्त हो गया। दोनों नेताओं ने जिलाधिकारी की मौजूदगी में व्यापारियों की मांगें सुनीं और तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। खुदागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को कुछ लोगों ने रामलीला मैदान की दीवार तोड़ दी थी। इसके विरोध में स्थानीय व्यापारियों और रामलीला कमेटी के सदस्यों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। शुक्रवार को भी धरना जारी रहा और स्थानीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल सका। शनिवार को स्थानीय भाजपा विधायक और अन्य दलों के नेताओं ने भी व्यापारियों का समर्थन किया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। रविवार को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा सांसद अरुण सागर शाहजहांपुर मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एक बैठक की, जिसमें व्यापारियों और कमेटी सदस्यों ने रामलीला मैदान की दीवार के निर्माण की मांग रखी। वित्तमंत्री और सांसद ने मामले को गंभीरता से सुना। उनके हस्तक्षेप के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर रामलीला की पूरी दीवार की मरम्मत के निर्देश दिए गए, जिसके तुरंत बाद मौके पर मजदूर लगाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। स्थानीय लोगों ने वित्तमंत्री और सांसद अरुण सागर का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय नेता सत्यभान भदौरिया और स्थानीय लोगों ने धन्यवाद देते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लोगो की मेहनत का परिणाम है कि आज यह कार्य हो पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग दीवार तोड़कर रामलीला की जगह का व्यापारिक उपयोग करना चाहते थे, उनके मंसूबे विफल हो गए। सांसद अरुण सागर ने बताया कि खुदागंज में रामलीला मैदान की दीवार तोड़ने के विरोध में धरना चल रहा था। उनके पास इसकी सूचना दी गई थी। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री और उनके सामने मुद्दे को उठाया गया। इस पर गंभीरता के साथ मंथन किया गया और तत्काल दीवार उठाने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नही किया जाएगा। ये मंशा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहले साफ कर चुके हैं। Suresh Kumar Khanna Arun Kumar Sagar
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 26, 2026
*शाहजहांपुर में रामलीला दीवार तोड़ने पर रात में धरना जारी:* भाजपा विधायक समेत कई नेता पहुंचे, वित्त मंत्री से मिलेंगे व्यापारी, खुदागंज क्षेत्र के रामलीला मैदान में धरना चल रहा है https://dainik.bhaskar.com/c3haQnUN44b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 26, 2026
शाहजहांपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप पत्रकारों के ऊपर टिप्पणी पर क्या कुछ कहा
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 25, 2026