बटियागढ़: पूमखेड़ी गांव में युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की,बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के पूमखेड़ी गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की,परिजनों द्वारा धम्मू पटेल पिता रामप्रसाद पटेल उम्र 21 वर्ष को इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जंहा प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया,ड्यूटी डॉ नीतेश पटेल ने घटना की जानकारी दी