गोरखपुर: जमीन विवाद में जानलेवा हमले के मामले में खोराबार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुरारी यादव के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा भी बरामद किया गया है।पुलिस के मुताबिक 19 मई को जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों ने वादी और उसके पिता पर लाठी-डण्डों से हमला कर दिया था।