बीकानेर: स्थाईकरण की मांग को लेकर शारीरिक शिक्षकों का धरना निदेशालय के आगे जारी है
राजस्थान एकीकृत शारीरिक शिक्षक संघ के बैनर तले शारीरिक शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। शिक्षक पिछले एक साल से स्थाईकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं होने से उनमें नाराजगी बढ़ गई है। धरने पर बैठे शिक्षकों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद उन