चित्तौड़गढ़। गंगरार तहसील के ग्राम धुवालिया के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सरकारी आम रास्ता खुलवाने की मांग की। आरोप है कि मोहन सिंह ने तारबंदी कर सदियों पुराना रास्ता बंद कर दिया, जिससे 100 किसानों की 800-1000 बीघा जमीन तक पहुंच बाधित हो गई।