मालथोन: अधर्म पर धर्म की जीत, असत्य पर सत्य की जीत - मालथौन से विजयदशमी की भव्य तस्वीर।
Malthon, Sagar | Oct 20, 2026 मालथौन में बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व दुर्गा पूजा और दशहरा बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर परिषद मालथौन द्वारा प्राचीन किला प्रांगण में भव्य रावण दहन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले रामलीला का मंचन किया गया, जहां भगवान राम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध कर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।