जगाधरी: बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पार्टी के युवाओं ने अग्रसेन चौक से बाइक रैली निकालकर किया प्रदर्शन
कांग्रेसी युवा नेता विशाल सैनी ने जानकारी देते बताया कि मौजूदा सरकार ने पिछले 9 साल में हरियाणा के युवाओं को कोई भी रोजगार देने में कामयाब नहीं हुई है। जिसके चलते आज युवा बाहर विदेश में जाने को मजबूर है। इसको लेकर आज उन्होंने अग्रसेन चौक से एक बाइक रैली निकाल करके प्रदर्शन करते हुए रोष प्रकट किया। जिसमें उन्हें कहा कि सरकार जल्द जागे और युवाओं को रोजगार दे।