जगाधरी: मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने के बाद यमुनानगर में निकाली गई शोभायात्रा, यमुना जी में किया गया प्रतिमा विसर्जन
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इसको लेकर के आयोजको के द्वारा दो दिन पूजा अर्चना करने के बाद आज ढोल नगाड़ों के साथ जिले में शोभायात्रा निकालते हुए यमुना जी में जल प्रवाह करने का कार्य किया। जहां पर से यात्रा गुजरी लोगों ने भव्य स्वागत किया और ढोल नगाड़ों पर नाच करके श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी भी लगाई।