जगाधरी: गांजा पत्ती के साथ पकड़े गए आरोपी को यमुनानगर जिला कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा ₹40,000 का लगाया जुर्माना
CIA-1 की टीम ने नवाब कॉलोनी मोड़ से एक युवक को 1 जुलाई 2019 को गिरफ्तार किया था। जिससे मौके पर 4 किलो 600 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई थी। जिस पर मामला दर्ज करते हुए कोर्ट मे केस विचारधीन था। जिस पर माननीय जज साहब ने आज सजा सुनाते हुए उसे 4 साल की कैद और ₹40,000 का जुर्माना लगाया जुर्माना न भरने पर 6 महीने अधिक सजा काटनी होगी।