जगाधरी: जिले में अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर त्रिकोण पार्क पर नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन
जिला प्रधान ने बताया के पिछले काफी समय से सरकार के द्वारा कोई भी पॉलिसी बनाकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया। वहीं पुरानी पेंशन को बहाल करना वह बढ़ती महंगाई को लेकर के आज एक दिन का उन्होंने यह प्रदर्शन त्रिकोण पार्क पर किया। अगर सरकार अब भी नहीं जागती तो आने वाले समय में कोई बड़ा प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी।