जगाधरी: समान काम समान वेतन को लेकर नगर निगम कर्मचारियों का कार्यालय पर 42वें दिन भी धरना रहा जारी
कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह 42 दिन से यहां पर धरने पर बैठे हैं। मगर सरकार व प्रशासन उनकी कोई शुद्ध नहीं ले रहा है। जिससे आने वाले दिन में वह कोई बड़ा फैसला करने के लिए मजबूर होंगे । जिसकी जिम्मेदार प्रशासन के साथ सरकार भी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार वादे तो करती है मगर उन्हें पूरा नहीं करती जिसके चलते कर्मचारियों को परेशानी होती है।