जमुई: मंडल कारा के मुलाकात कक्ष में जिला जज ने विधिक सहायता केंद्र का शुभारंभ किया, जिला जज को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
Jamui, Jamui | Jul 1, 2026 जमुई मंडल कारा में मुलाकात कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विधिक सहायता केंद्र की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन जिला जज संदीप सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने सभी मेहमानों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया । जिला जज को गार्ड ऑफ ऑनर भी दी गई। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 6:00 बजे दी गई है।