पीरो: जनप्रतिनिधियों की ताकत बनी सोनू राय की जीत, विरोधियों का टूटा घमंड, चरपोखरी व पीरो में जश्न
Piro, Bhojpur | May 14, 2026 भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव में जैसे ही सोनू राय की जीत की खबर उनके समर्थकों तक पहुंची, चरपोखरी एवं पीरो क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों से लेकर आम समर्थकों तक ने जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की खुशी साझा की। गुरुवार की दोपहर 2:00 के करीब कई जनप्रतिनिधियों ने इस जीत को अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान की जीत बताया।