जबेरा: जबेरा में दीदी कैफे से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं स्व-सहायता समूह की महिलाएं
Jabera, Damoh | Sep 30, 2026 जबेरा। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जय मां काली स्व-सहायता समूह की महिलाएं दीदी कैफे संचालित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। आजीविका मिशन परिसर में संचालित कैफे में चाय, नाश्ता, भोजन सहित विभिन्न खाद्य सामग्री तैयार की जा रही है।