रूड़की: गंगनहर पर बने नए पुल के पास गंगनहर से बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव,पहचान करने के प्रयास में जुटी पुलिस
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर पर बने नए पुल के पास आज बंद पड़ी गंगनहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर नाम के युवक को बुलाया गया। जिसके द्वारा शव को गंगनहर से बाहर निकाला गया है। पुलिस अब अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।