रूड़की: नेहरू नगर में संदिग्ध हालत में व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या,मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर में बीती रात अंकित नाम के एक व्यापारी के द्वारा संदिग्ध हालत में गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई है। जानकारी मिली है कि अंकित मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा अंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है