टिमरनी: टिमरनी-हरदा में जनगणना को लेकर अशोक गुर्जर की अपील: हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी
Timarni, Harda | Apr 25, 2026 आज 25 अप्रैल शाम 7 बजे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता अशोक गुर्जर ने जिलेवासियों से अपील की है कि भारत सरकार के जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी जानकारी पूरी सच्चाई के साथ दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि विकास की नींव है।