महोबा: महोबा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
Mahoba, Mahoba | Jul 11, 2026 महोबा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्टूडेंट्स फॉर सेवा के तत्वावधान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि "रक्तदान महादान" है और एक यूनिट रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है। कार्यक्रम में एबीवीपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।