होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक, कलेक्टर रहे उपस्थित
कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा है कि नर्मदा लोक कॉरिडोर शासन की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।