संतकबीरनगर में खलीलाबाद सदर के एसडीएम हृदयराम तिवारी ने सेमरियावां क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वे कार्य और अभिलेखों की जांच कर कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि जनगणना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सही आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित किया जाए।