पातेपुर: बलिगांव थाना क्षेत्र में दंपति से लूट के मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार व लूटी गई बुलेट बाइक बरामद
बलिगांव थाना क्षेत्र के धोबघट्टा के पास बीते दिनों दंपति से बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को लूट की बाइक एवं पिस्टल तथा 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। SHO रामनिवास कुमार ने सोमवार की शाम 7 बजे बताया कि पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर दो अपराधी को मुजफ्फरपुर तथा समस्तीपुर से गिरफ्तार किया।