शिवगंज: शिवगंज सदर बाजार में ऑटो बैटरी चोरी से व्यापारियों में दहशत, पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग
शिवगंज। सदर बाजार में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सीएनजी लोडिंग ऑटो की बैटरी चुरा ली। यह एक सप्ताह में इसी गली की दूसरी घटना है। वाहन मालिक को सुबह जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। लगातार चोरियों से व्यापारियों और ऑटो चालकों में भय का माहौल है।