जगदलपुर: कलेक्टर ने परीक्षा परिणाम सुधार पर सख्ती दिखाई, प्रथम दिवस से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कलेक्टर आकाश छिकारा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने जिले में संचालित 178 शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेकर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की। शुक्रवार को टाउन हॉल जगदलपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में आगामी शिक्षा सत्र में परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए