मुगलसराय: नई बस्ती मुगलसराय एसबीआई शाखा से निकले ग्राहक से 50 हजार की झपट्टामारी, आरोपी को पकड़ा गया
मुगलसराय थाना क्षेत्र की नई बस्ती स्थित एसबीआई शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक के थैले की गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे को एक युवक ने झपट्टामारी कर दी। वही पीड़ित के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पीछा कर आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 हजार रुपये बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।