अन्य जिले में पटाखा हादसे के बाद प्रयागराज पुलिस अलर्ट, DCP यमुनानगर ने किया गोदामों का निरीक्षण
प्रयागराज - अन्य जनपद में पटाखा गोदाम में हुई घटना के बाद प्रयागराज पुलिस अलर्ट हो गई है। त्योहार से पहले DCP यमुनानगर मनीष कुमार शांडिल्य ने यमुनानगर जोन के पटाखा गोदामों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान DCP ने मानक के अनुसार पटाखा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
DCP ने कहा कि दीपावली और धनतेरस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे। अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जोन की सभी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
#deepawali #dcp_yamunanagar