पिछोर: छत्रसाल स्टेडियम में 8 फरवरी से होगा अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय विराट दंगल विधायक कप, जनप्रतिनिधि निरीक्षण करने पहुंचे
पिछोर नगर में शासकीय छत्रसाल स्टेडियम में आगामी 8 फरवरी से अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय विराट दंगल विधायक कप का आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है।जिसके चलते आज गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी के निज सचिव,महेश लोधी एवं विधायक प्रतिनिधि सुनील लोधी जी शासकीय छत्रसाल स्टेडियम में पहुंचे जहां पर उन्होंने निरीक्षण किया।