गया टाउन सीडी ब्लॉक: रसलपुर भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस की तैयारी हेतु गया में कार्यकर्ता बैठक आयोजित
गया शहर के रसलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्यसभा सांसद शिवेश राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने की। सांसद शिवेश राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के इतिहास और विकास पर प्रकाश डाला।