चाईबासा। हीट एक्शन डे 2026 के अवसर पर गर्मी एवं लू (हीटवेव) से बचाव तथा जनस्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर मंगलवार को 12 बजे जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सिविल सर्जन, डीएस एवं जिला आरसीएच पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया।