शामली: शामली जिले में हिंदू युवक के धर्मपरिवर्तन का मामला सामने आया, बाबरी थाने पर मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Sep 5, 2026 शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भंदौडा में एक हिंदू युवक का मुस्लिम युवती से निकाह और धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। प्रकरण के संबंध में थाना बाबरी पर दोनों लोगों और निकाह कराने वाले मौलवी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज किया गया है। प्रकरण के संबंध में बघरा आश्रम से स्वामी यशवीर महाराज का ब्यान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।