कुम्हेर: डीग में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, हमलावर फरार
डीग जिले के कुम्हेर क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंद्रवती की मारपीट के बाद मौत हो गई। रामनगर निवासी गोपाल सिंह के अनुसार, शाम करीब 5 बजे बाइक सवार हमलावर सौरभ, महेश और अतिराम पिचूमर गांव से आए और घर के बाहर बैठी चंद्रवती को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए बुरी तरह पीटा। गंभीर चोटों से वह बेहोश हो गईं।