प्रतापगढ़: शिवसत के पास पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल हुए और गिरफ्तार
थाना दिलीपपुर पुलिस और स्पेशल टीम ने सोमवार सुबह 5 बजे शिवसत के पास हुई मुठभेड़ के बाद मोहम्मद आफताब और नौशाद अली को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इनके कब्जे से बिना नंबर की ब्रेजा कार, अवैध असलहे, नकदी और कई एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। अभियुक्तों ने विभिन्न राज्यों में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी की बात स्वीकार की है।