दमयंती नगर: चंडी चौपरा में मवेशियों से मारपीट का विरोध करने पर महिला व बच्ची से मारपीट, अस्पताल में भर्ती
दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के चंडी चौपरा गांव में मवेशियों से मारपीट का विरोध करने पर महिला और बच्ची के साथ मारपीट की गई। परिजनों के मुताबिक गांव के ही कुछ लोगों ने विवाद के बाद दोनों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। गुरुवार रात करीब 9 बजे दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है।