बड़ौत: बड़ौत क्षेत्र में ATM से ₹5,26,12,700 गबन मामले में 2 आरोपियों को न्यायालय से रिमाण्ड पर लेकर ₹5,00,000 बरामद
Baraut, Bagpat | May 7, 2025 बड़ौत क्षेत्र में ATM से ₹5,26,12,700 गबन मामले में CMS कंपनी के प्रबंधक ने 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस मामले में ₹49700000 पहले ही बरामद कर चुकी है। बड़ौत पुलिस ने बुधवार शाम करीब 5:45 बजे बताया कि सौरभ तोमर व कुलदीप अंगदपुर जौहड़ी निवासी 2 आरोपियों को न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड पर लेकर निशांदेही पर ₹5,00,000 बरामद किए हैं।