बड़ौत: बामनौली पुलिस चौकी के पास बाइक और कार की टक्कर में 1 युवक की मौत, दूसरे की हालत चिंताजनक
Baraut, Bagpat | May 7, 2025 फौलादनगर निवासी रिजवान व शोएब बड़ौत से मंगलवार-बुधवार की रात करीब 10 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक रिजवान चला रहा था। जैसे ही वे बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली चौकी के पास पहुंचे, तो सामने बुढ़ाना की तरफ से आ रही एक कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक के उपचार के दौरान मौत हो गई।