खरीक: नवगछिया बाजार सब्जी मंडी में शराबी युवक का हंगामा, वीडियो वायरल
नवगछिया बाजार स्थित सब्जी मंडी में एक युवक द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक लोगों के बीच अभद्र व्यवहार करते और उत्पात मचाते नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक नशे की हालत में मंडी में पहुंचा और अचानक हंगामा करने लगा, जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।