पूर्णागिरि: टनकपुर में मार्बल्स की टाइल्स की चपेट में आने से एक मजदूर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर
टनकपुर खटीमा हाइवे पर ज्ञानखेड़ा के पंचायत भवन के नजदीक एक मार्बल्स की दुकान में काम करने वाला मजदूर ट्रक में मार्बल्स की चपेट में आने से घायल हो गया, जिसे तत्काल टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ डॉ आफ़ताब अंसारी द्वारा घायल का उपचार किया गया, लेकिन उसकी गंभीर दशा को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।