सागर नगर: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कलेक्टर सख्त, सागर में प्रशासन और पुलिस को दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश
सागर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सागर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे इस संबंध में सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए है कि आम जनता के हक का ईंधन बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस