शाहबाद: पिपरिया के पास पिकअप डाले ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ जख्मी
पिपरिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप डाला ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसी बीच सूचना पाकर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परंतु हालत चिंताजनक होने के कारण परिजन इलाज हेतु शाहजहांपुर ले गए।