शाहबाद: झोथूपुर में युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झोथूपुर में रात्रि तकरीबन 1:00 बजे एक 18 वर्षीय युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती द्वारा खुदकुशी उस समय की गई जब घर में कोई भी नहीं था। ग्राम झोथूपुर निवासी जंगी राम के अनुसार 25 जनवरी को वह अपने भांजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए पत्नी सहित अपनी बहन के घर गया हुआ था।