शाहबाद: नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश ने किया झंडारोहण
पूरे शहर में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश ने झंडारोहण किया। इस मौके पर नगर के स्कूलों, सरकारी कार्यालयों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यालयों पर झंडारोहण किया गया तथा गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।