शाहबाद: मां संकटा देवी मंदिर से भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मां संकटा देवी कैंपस से हुआ। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के पुत्र आदि तिवारी ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस तिरंगा यात्रा में मंत्री पुत्र के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।