शाहबाद: सिरदार नगर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी
एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित अपने व्यापारिक काम से बाइक से शाहजहांपुर जा रहा था। इस दौरान सिरदार नगर गांव के पास यह हादसा हो गया।