बिछिया: विधानसभा में बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने युवाओं, छात्रों के मुद्दे पर मंत्री के बयान का विरोध किया
आज 22 जुलाई दिन बुधवार को दोपहर 2 बजे करीब विधायक नारायण सिंह पट्टा ने विधानसभा सदन में युवाओं और छात्रों को लेकर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए कहा कि प्रदेश के लाखों छात्र-युवा अपने भविष्य और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में उनके संबंध में इस तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। विधायक पट्टा ने कहा जनता से जुड़े हर मुद्दे को उठाया जाएगा l