भोगांव: जागीर ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान में उमड़ी भीड़, लाभार्थियों को बांटे गए स्वीकृति पत्र
विकासखंड जागीर के सभागार कक्ष में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी और ब्लॉक प्रमुख मुनेश चौहान ने भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।