बीदासर: चूरू: बीदासर में पूर्व पार्षद के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी
Bidasar, Churu | Jun 16, 2026 चूरू। बीदासर कस्बे के वार्ड 35 में निवर्तमान पार्षद पन्नालाल मेघवाल के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। घटना शनिवार सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच हुई, जब घर में कोई नहीं था। पन्नालाल दुकान पर, पत्नी आंगनबाड़ी काम से और बेटा मजदूरी पर गया था। पुत्रवधू पीहर गई थी।