जमुई: हरमा पहाड़ी गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जागरूकता शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को किया जागरूक
Jamui, Jamui | Jan 12, 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार की शाम 4:00 बजे हरमा पहाड़ी गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की गरीबी उन्मूलन योजना को लेकर जागरूक किया गया। शिविर का आयोजन प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता राजकुमार यादव तथा पारा विधिक सेवक कल्पना कुमारी के द्वारा किया गया।