फूलपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, युवक की मौत, तीन गंभीर घायल
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत अहरौला थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 197 किलोमीटर प्वाइंट पर आज शनिवार के दिन भोर करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया और सामने चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।