मुगलसराय: कमलापुर-इकवानी गांव के बाहर पानी की टंकी के पास जला हुआ शव मिलने से फैली सनसनी
कमलापुर इकवानी पानी टंकी पास एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा गुरुवार दोपहर 01 बजे बताया गया की शव का अधिकांश हिस्सा जला हुआ है, हालांकि चेहरा आंशिक रूप से सुरक्षित होने के कारण पहचान की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया हो सकता है। मामले में जांच किया जा रहा है।