बीकानेर: पुरानी अनाज मंडी रोड पर पलटी मूंगफली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, टला बड़ा हादसा
गंगानगर रोड स्थित पुरानी अनाज मंडी रोड पर सोमवार रात 7.30 बजे मूंगफली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसकी वजह से सड़क पर मूंगफली बिखर गई जिसकी वजह से रोड पर जाम लग गया। मंडी अध्यक्ष जयदयाल ने बताया कि यहां बन रहे है ओवरब्रिज की वजह यहां सड़क टूटी जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करवाने की मांग की